Latest News / ताज़ातरीन खबरें

देर रात पीएचसी भलुअनी पहुंचे डीएम, अधिक संस्थागत प्रसव और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 देवरिया ।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने 18/19 जुलाई की देर रात्रि लगभग 11:00 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भलुअनी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों के उपचार, प्रसव केंद्र तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

            निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रसव केंद्र का निरीक्षण कर प्रसव पंजिका का अवलोकन किया तथा प्रत्येक प्रसव प्रकरण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल में आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं का प्रसव सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से कराया जाए। निरीक्षण के समय एक गर्भवती महिला प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची थी, जिसके संबंध में उन्होंने ड्यूटी पर तैनात एएनएम एवं स्टाफ नर्स को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

           जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए मरीजों के बेहतर उपचार, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता तथा सभी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज के उपचार में संवेदनशीलता बरती जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि मरीज इलाज से संतुष्ट होकर जाए।उन्होंने निर्देश दिया कि अस्पताल में अधिक से अधिक संस्थागत प्रसव कराए जाएं तथा प्रसव सेवाओं को सुगम एवं सुरक्षित तरीके से हर हाल में सुनिश्चित की जाए।

         उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को समय से ड्यूटी पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की उपस्थिति के संबंध में भी जानकारी ली। बताया गया कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी दिन में अपनी ड्यूटी कर चुके थे। निरीक्षण के समय ड्यूटी पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार पांडेय सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh