मऊरेलवे वाणिज्यटीम द्वारा हर्ट के मरीज को प्राथमिक चिकित्सा देकर भेजा जिला अस्पताल
घोसी । मऊ। ट्रेन से यात्रा कर रही हर्ट की मरीज को समस्या आने पर सीटीआई आरपी यादव के नेतृत्व में वाणिज्यिक एवं चिकित्सा टीम द्वारा मऊ स्टेशन पर प्राथमिक चिकित्सा देकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया।
15007 कृषक ट्रेन में यात्रा कर रही गोलू 30,निवासिनी बधुआगोदम महिला यात्री की तबियत ऑक्सीजन लेबल कम होने के कारण काफी सीरियस थी , महिला को हर्ट ऑक्सीजन प्रॉब्लम थी। महिला के साथ चल रहे परिजन ने रेलवे हेल्प नम्बर पर सहायता मांगी।मऊ में रेलवे स्टेशन पर कृषक ट्रेन के पहुंचने पर मुख्य टिकट निरीक्षक राम प्रभाव यादव रेलवे डाक्टर को सूचित किया। जिसपर रेलवे डाक्टर पुनीत राव अपनी टीम के साथ ऑक्सीजन आदि लेकर तुरन्त पहुंच कर बीमार महिला का प्राथमिक चिकित्सा देकर ऑक्सीजन लेबल मेंटेन करा कर आराम होने पर एम्बुलेंस बुला कर संबंधित महिला को जिला अस्पताल भेजवा दिया।
रेलवे की वाणिज्यिक टीम एवं चिकित्सा टीम के इस कार्य पर परिजनों के साथ अन्य यात्रियों ने प्रशंसा व्यक्त किया।






















































Leave a comment