Latest News / ताज़ातरीन खबरें

बरहज थाना पर समाधान दिवस का हुआ आयोजन,  थाना दिवस पर एसपी रहे मौजूद

 देवरिया।स्थानीय बरहज थाने पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर एवं एसडीएम शशिकांत मणि की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल सात प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

 राजस्व विभाग से चार और पुलिस विभाग से संबंधित तीन मामले आए। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान राजस्व के एक और पुलिस के तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष तीन मामलों के लिए टीम गठित कर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

एसडीएम ने कहा कि शासन की मंशा है कि फरियादियों को भटकना न पड़े, इसलिए सभी अधिकारी मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण करें। एसपी ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि जमीन संबंधी विवादों में राजस्व टीम के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई करें, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

इस अवसर पर तहसीलदार अरुण कुमार, सीओ राजेश चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय सहित राजस्व और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh