Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: अवैध तमंचे के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, फूलपुर पुलिस ने भेजा जेल

आजमगढ़। जनपद की फूलपुर कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा बरामद किया गया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

 

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को उपनिरीक्षक सुधीर कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग, अपराधियों की तलाश और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दुर्वासा गेट मोड़ से विनोद राजभर (27 वर्ष) पुत्र सीकम राजभर, निवासी ग्राम कोठवा, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ को रात करीब 9:30 बजे गिरफ्तार किया गया।

 

तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध .315 बोर तमंचा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना फूलपुर में मु0अ0सं0 234/2026 के तहत धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई और उसे न्यायालय भेज दिया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh