आयुर्वेदिक चिकित्सालय के स्थानांतरण के विरोध में चला हस्ताक्षर अभियान
देवरिया।कपरवार ,कपरवार स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रस्तावित स्थानांतरण के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अभियान चलाकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन भेजा। अभियान का नेतृत्व समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने किया।
अभियान में ग्राम प्रधान नीलू देवी, ग्राम पंचायत सदस्य अशोक यादव, परमिला देवी, फिरोज, क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) आफताब आलम, मनीषा देवी, अजय यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर अस्पताल को वर्तमान स्थान पर ही संचालित रखने की मांग की।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सालय वर्षों से कपरवार व आसपास के गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। अस्पताल के स्थानांतरण से मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और गरीब परिवारों को इलाज के लिए दूर जाना पड़ेगा, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी होगी।
लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह ने कहा कि जनहित को देखते हुए अस्पताल का स्थानांतरण तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने ग्रामीणों की मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो ग्रामीणों के साथ लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
























































Leave a comment