राजमंगल यादव के नेतृत्व में मऊ में निकला कैंडल मार्च: पेपर लीक और भर्ती अनियमितताओं के कारण जान गंवाने वाले छात्रों को दी गई श्रद्धांजलि
घोसी। मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में एक विशाल कैंडल मार्च निकाल कर पेपर लीक, को लेकर एवं नीट मको लेकर जान गवाने वालों श्रद्धांजलि अर्पित किया। कहा कि नैतिकता के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्यागपत्र दे।
कैंडल मार्च घोसी तहसील मुख्यालय से शुरू होकर मझवारा मोड़ स्थित गांधी प्रतिमा तक पहुँचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की, दो मिनट का मौन रखा तथा युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ आवाज़ बुलंद की।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष और जनदबाव की जीत है, लेकिन इससे सरकार की जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार वास्तव में युवाओं के भविष्य और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गंभीर है, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस पूरे घटनाक्रम की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। राजमंगल यादव ने कहा कि दिल्ली में प्रतियोगी छात्रों और युवाओं पर हुआ लाठीचार्ज तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ उठाने वालों को नजरबंद करना लोकतंत्र पर सीधा हमला है। ऐसी घटनाओं की जिम्मेदारी केवल किसी एक मंत्री की नहीं, बल्कि पूरी केंद्र सरकार की है। कांग्रेस पार्टी छात्रों और युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगी।
कैंडल मार्च के समापन पर सभी कांग्रेसजनों ने दिवंगत छात्रों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
कार्यक्रम में जय हिंद यादव, ओमप्रकाश ठाकुर, अमरेशचंद्र पांडेय, इंतेखाब आलम, उदय प्रताप राय, हरेन्द्र यादव,रामकेश सिंह पटेल, महक पांडेय, प्रेमशीलाआदि रहे।
























































Leave a comment