Accidental News / दुर्घटना की खबरें

अमिला में फोरलेन पर पिकअप और वैगनआर की भीषण भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल

घोसी।अमिला। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अमिला रेलवे स्टेशन के पास वाराणसी गोरखपुर  फोरलेन हाइवे  पर शनिवार देर रात लगभग  9बजकर 30 मिनट पर  तेज रफ्तार मारुती  वैगनआर कार और लोडेड पिकअप की आमने-सामने भीषण  टक्कर हो गई। हादसे में वैगनआर मे सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही अमिला पुलिस चौकी से  पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
   पुलिस के अनुसार, वैगनआर कार सवार चार युवक घोसी से दोहरीघाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान लोडेड पिकअप दुकान के पास बैक कर   रही थी कि तभी तेज रफ्तार वैगनआर कार  अनियंत्रित होकर पिकअप से जा टकराई।
   टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगनआर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार के चारों एयरबैग खुल गए, हादसे में चालक समेत चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, कार के एयर बैग खुल जाने के कारण चारों की मृत्यु नहीं हुई।जबकि पिकअप चालक सुरक्षित बच गया। पुलिस को क्षतिग्रस्त कार से बीयर के कैन और प्लास्टिक के गिलास भी मिले हैं।
दुर्घटना के बाद फोरलेन पर कुछ समय के लिए एक लेन में यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर अमिला चौकी प्रभारी सूरज सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
  पुलिस का कहना है कि सभी घायलों की पहचान की जा रही है। साथ ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh