मोहम्दाबादगोहना स्थित एक चर्चित हॉस्पिटल के तीन डॉक्टर, टेक्नीशियन के विरुद्ध मरीज के गलत इलाज मौत को लेकर दर्ज हुआ मुकदमा
घोसी। मोहम्दाबादगोहना। मोहम्दाबाद गोहाना पुलिस ने क्षेत्र के गनीपुर, डांगौली निवासी रामचंद्र चौहान की तहरीर एवं कोर्ट के आदेश पर मोहम्दाबादगोहनामऊ के जमालपुर पोखरा टाउन इंटर कालेज स्थित एक चर्चित हॉस्पिटल के संचालक डाक्टर सहित तीन के विरुद्ध उसकी पत्नी का गलत इलाज के कारण मौत होने को लेकर विभिन्न धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज मुकदमे के अनुसार गनीपुर, डांगौली निवासी रामचंद्र चौहान कीपत्नी प्रेमा देवी के पेट में दर्द होने पर उसको पति रामचंद्र चौहान द्वारा मोहम्दाबाद गोहाना जमालपुर पोखरा टाउन इंटर कालेज स्थित प्रेमा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में 10/12/025को भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद डा प्रवीण मद्धेशिया ने पित्त की थैली में पथरी बताया गया, और आपरेशन की बात कही। परिजन ने डाक्टर द्वारा बताए गए धन को जमा करने के बाद 11/12/2025 को आपरेशन कर आईसीयू भर्ती कर दिया गया।पीड़ित रामचंद्र चौहान ने आरोप लगाया कि मेरी पत्नी प्रेमा देवी को दर्द में आराम न होने एवं अन्य तकलीफ होने पर डाक्टर प्रवीण मद्धेशिया से कहने पर उन्हो सब ठीक है कह कर दो जांचें आजमगढ़ जाकर कराने को कहा। नौवें दिन डा प्रवीण कुमार मद्धेशिया के बताए गए जांच केंद्र पर पत्नी को लेकर दो दिन जाकर जांच कराकर जांच को डा प्रवीण कुमार मद्धेशिया को दिखाया। इसके बाद 23,24, एवं 25दिसंबर 025 को अल्ट्रासाउंड टेक्नीशियन सुनील यादव द्वारा अल्ट्रासाउंड रूम में पत्नी के पेट में सिरिंज डालकर बाइल बोतल में निकाला गया। जब सुनील यादव से पूछा गया कि इतना बाइल क्यों निकाल रहे हैं इस पर वह हमको गुमराह करता रहा। यही हाल डा कृष्णा का रहा। आरोप लगाया कि पत्नी की हालत खराब होने पर बार बार डा प्रवीण कुमार मद्धेशिया एवं डा कृष्णा को बुलाने पर कोई नहीं आए । और स्टाफ से कहावया कि अपने मरीज को जहां चाहे लेजाए। हम लोग पत्नी प्रेमा देवी को 27दिसंबर 025को बीएचयू वाराणसी में भर्ती कराया गया। मृतिका के पति ने आरोप लगाया कि इस बीच डाक्टरों ने बताया कि पूर्व के डाक्टरों द्वारा आपरेशन में लापरवाही के चलते अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोट आई है। पति रामचंद्र चौहान ने आरोप लगाया कि प्रेमा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डा प्रवीण कुमार मद्धेशिया, डा कृष्णा एवं टेक्नीशियन सुनील यादव की घोर लापरवाही के चलते मेरी पत्नी प्रेमा देवी की 20जनवरी 026को बीएचयू में मौत हो गई। मेरी पत्नी प्रेमा देवी की मौत के जिम्मेदार डा प्रवीण कुमार मद्धेशिया, डा कृष्णा एवं टेक्नीशियन सुनील यादव है। मोहम्दाबाद गोहाना पुलिस ने पति रामचंद्र चौहान एवं कोर्ट के आदेश पर प्रेमा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डा प्रवीण कुमार मद्धेशिया, डा कृष्णा एवं टेक्नीशियन सुनील यादव के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।

























































Leave a comment