भारी वर्षा के कारण घर की दीवार गिरने से दो बच्चे मलवे में दबे, एक की हुई मौत दूसरे का चल रहा है इलाज
देवरिया।बरहज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा टड़वा में लगातार हो रहे भारी वर्षा के कारण बृजेश चौहान के घर की दीवार गिर गई जिसमें दो नाबालिक बच्चे मलवे में दब गए।शोर गुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मलबे में दबे हुए दोनों बच्चों को निकाल कर उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उपचार के दौरान एक मासूम बच्ची का दुखद निधन हो गया जबकि वहीं दूसरा बच्चा अभी अस्पताल में भर्ती है उसका उपचार चल रहा है।
इस घटना को लेकर लोग गोरखपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे हैं साथ ही घायल बच्चे को शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना भी कर रहे हैं
ग्राम प्रधान संजीव चौहान, दुर्गेश चौहान,रोहित चौहान सहयोग में लगे हुए हैं।
घायल बच्चे का उपचार चल रहा है।
























































Leave a comment