Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गैस कनेक्शन का बैकलॉग घटाकर 25 हजार तक लाने के निर्देश

देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्य कक्ष में जिले की सभी गैस वितरण कंपनियों के विक्रय अधिकारियों एवं जिला पूर्ति अधिकारी संजय पांडेय के साथ बैठक कर घरेलू एलपीजी गैस की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और लंबित गैस कनेक्शनों की समीक्षा की।

बैठक में बताया गया कि जनपद में कुल 7 लाख 71 हजार गैस कनेक्शनों के सापेक्ष 34,291 गैस कनेक्शनों का बैकलॉग लंबित है। इस पर जिलाधिकारी ने विशेष रूप से इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) के अधिकारियों को बैकलॉग कम करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी गैस एजेंसियां समन्वित प्रयास करते हुए जनपद का कुल बैकलॉग शीघ्र घटाकर 25 हजार तक लाएं, ताकि पात्र परिवारों को समयबद्ध तरीके से गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जा सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने जीरो पॉवर्टी योजना के अंतर्गत चयनित परिवारों के गैस कनेक्शन की उपलब्धता के सत्यापन की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि अब तक लगभग 80 प्रतिशत परिवारों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने शेष सत्यापन कार्य को प्राथमिकता के आधार पर कराते हुए माह के अंत तक 100 प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गैस वितरण कंपनियां एवं संबंधित अधिकारी नियमित निगरानी के साथ कार्य करें, ताकि किसी भी पात्र परिवार को गैस कनेक्शन से वंचित न रहना पड़े।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh