Latest News / ताज़ातरीन खबरें

खोराराम बाकी पुल निर्माण न होने से जान जोखिम में डालकर गुजर रहे हैं यात्री

देवरिया।जनपद के देवरिया मार्ग पर खोराराम स्थित बाकी पुल का चौड़ीकरण का कार्य अधूरा होने के कारण लोगों के आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है बारिश के कारण 
निर्माणाधीन पुल के आसपास की स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है।
उन के बगल से बनाए गए वैकल्पिक मार्ग जानमग्न हो गया है जिससे इस मार्ग पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है
बरसात के बीच लोगों को मजबूरी में पानी से होकर जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ रहा है सबसे अधिक परेशानी इस स्कूली बच्चों मरीज किसानों व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को उठाना पड़ रहा है कई वाहन चालकों को लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचाना पड़ रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण चौड़ीकरण का कार्य समय से पूरा नहीं हो सका उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य समय सीमा के अंदर पूरा कर लिया जाता या सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की समुचित व्यवस्था की जाती तो बरसात के दौरान लोगों को इतनी परेशानियां नहीं झेलनी पड़ती।
ग्रामीणों के अनुसार कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन ना तो निर्माण कार्य में तेजी लाई गई और ना ही वैकल्पिक व्यवस्था को दुरुस्त किया गया बारिश के कारण अब स्थिति और भी टिकट हो गई है तथा किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। 
क्षेत्र वासियों ने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप कर बाकी पुल के चौड़ीकरण कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा करने सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्य में लापरवाही बढ़ाने वाले ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh