Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विजली कटौती से परेशान नगरवासी क्रमिक अनशन पर बैठे, बिजली सुचारू से न मिलने पर करेंगे आमरण अनशन

देवरिया।बरहज नगर में लगातार हो रहे विजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर आज नगरवासी क्रमिक अनशन पर बैठ गए। पूर्व नपा अध्यक्ष अजीत जायसवाल के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने अटल तिराहे पर धरना देकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
आंदोलनकारियों का आरोप है कि पिछले कई दिनों से नगर में 2-3 घंटे के अंतराल पर बिजली कट रही है। रात में भी घंटों कटौती होने से बच्चे, बुजुर्ग और व्यापारी सभी परेशान हैं। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
अनशन का नेतृत्व कर रहे पूर्व नपा अध्यक्ष अजीत जायसवाल ने कहा कि "जब तक नगर में 24 घंटे विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित नहीं होगी, तब तक हमारा यह क्रमिक अनशन जारी रहेगा। यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाया तो हम सभी मजबूर होकर आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे।"
लोगों ने मांग की कि बरहज फीडर की क्षमता बढ़ाई जाए, ट्रांसफार्मर और तारों की मरम्मत कराई जाए तथा कटौती का समय निर्धारित कर जनता को पहले से सूचित किया जाए।
इस अवसर पर प्रदीप जायसवाल, मुरारी अग्रवाल, मुकेश पटेल, प्रदीप गुप्त, नवाब हुसैन, पवन मद्धेशिया, रामेश्वर कुशवाहा, रामू चौहान सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh