नगरपंचायत जनसुनवाई में 7 शिकायतें प्राप्त नाली, स्ट्रीट लाइट, पेयजल से जुड़ी 4 समस्याओं का मौके पर निस्तारण
घोसी।मऊ। नगर पंचायत कार्यालय में शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार आयोजित होने वाली 'सम्भव जनसुनवाई ईओ अनिल कुमार की अध्यक्षता में हुई ।इस जनसुनवाई में नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से कुल 7 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जनसुनवाई के दौरान नाली की सफाई, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी और पेयजल व्यवस्था सहित अन्य नागरिक सुविधाओं से संबंधित शिकायतें प्रमुख थीं। प्राप्त 7 मामलों में से 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 3 मामलों को संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
ईओ अनिल कुमार ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ईओ अनिलकुमार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक सोमवार 'सम्भव जनसुनवाई' का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने यह भी कहा कि नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है और प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण कराया जाएगा।
इस जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ लिपिक राकेश पांडेय, लिपिक अनिल, शादाब, विमलेश कुमार,सुजीत यादव सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
























































Leave a comment