घोसी में यूपी संगीत नाटक अकादमी की 15 दिवसीय 'नाद प्रवाह' शास्त्रीय गायन कार्यशाला का भव्य शुभारंभ
घोसी ।मऊ। घोसी क्षेत्र की युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और शास्त्रीय संगीत से जोड़ने के लिए एक बेहतरीन मुहिम की शुरुआत को लेकर उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा संचालित 'नाद प्रवाह' के अंतर्गत घोसी कस्बे में स्थित 'पंडित ठाकुर दयाल स्मारक पंडित गिरिजा शंकर संगीत महाविद्यालय' में 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शास्त्रीय गायन कार्यशाला का भव्य शुभारंभ किया गया है।
इस कार्यशाला की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें हिस्सा लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं और युवाओं को पूरी तरह से निःशुल्क (Free) प्रशिक्षण दी जाएगी ।
युवाओं के लिए सुनहरा अवसर: प्रबंधक राजीव चौबे
महाविद्यालय के प्रबंधक राजीव चौबे ने कार्यशाला के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संगीत और कला को हर वर्ग तक पहुंचाने की मुहिम के तहत इस 15 दिवसीय कार्यशाला को पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। उन्होंने कहा:
"यह कार्यशाला क्षेत्र के युवाओं और संगीत प्रेमियों के लिए एक अद्वितीय अवसर है। यहाँ आकर लोग शास्त्रीय गायन की बारीकियों को मुफ्त में सीख सकते हैं। हमें खुशी है कि क्षेत्र की युवा पीढ़ी इसमें बेहद उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग ले रही है।"
दिग्गजों की गरिमामयी उपस्थिति
इस गौरवपूर्ण अवसर पर कला, संस्कृति और समाज से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और उन्होंने इस ऐतिहासिक पहल की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से शिवेंद्र त्रिपाठी (जिलाध्यक्ष, संस्कार भारती),प्रमोद राय 'प्रेमी',अनुराग बरनवाल,नारायणपांडेय, बलवंत सिंह,राजेश गौतम,अब्दुल कादिरहुसैन आदि शामिल रहे।


















































Leave a comment