Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: 'नई किरण' प्रोजेक्ट से सुलझ रहे पारिवारिक विवाद, एक परिवार में हुआ समझौता

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात)/नोडल अधिकारी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ (नई किरण) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कुल 07 प्रकरणों में दोनों पक्षों को फोन और नोटिस के माध्यम से मध्यस्थता के लिए बुलाया गया था। इनमें से 06 प्रकरणों में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। काउंसलिंग और मध्यस्थता के दौरान अथक प्रयासों के बाद 01 मामले में दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराकर पारिवारिक विवाद का सफल निस्तारण कराया गया।

प्रकोष्ठ में आए मामलों में मुख्य रूप से दहेज प्रताड़ना, पारिवारिक विवाद, मारपीट, घरेलू कलह और वैवाहिक मतभेद से जुड़ी शिकायतें शामिल रहीं। शेष मामलों में दोनों पक्षों को अगली निर्धारित तिथि पर उपस्थित होने के लिए नोटिस एवं फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा, जिसके बाद पुनः मध्यस्थता की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस विभाग के अनुसार 'नई किरण' प्रोजेक्ट का उद्देश्य पारिवारिक विघटन को रोकना, टूटते रिश्तों को जोड़ना तथा परिवारों में आपसी सामंजस्य स्थापित करना है। यह पहल न केवल बिखरते परिवारों को नई दिशा दे रही है, बल्कि पारिवारिक न्यायालयों पर बढ़ते मामलों के बोझ को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh