बिजली आपूर्ति आपूर्ति एवं लो वोल्टेज को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
देवरिया।जनपद के पिंडी में विद्युत आपूर्ति एवं लो वोल्टेज को लेकर ग्रामीणों ने जमकर विद्युत केंद्र पर पहुंचकर घेराव किया और नारे बाजी की ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति ठीक से नहीं हो रही है साथ यह लो वोल्टेज के कारण और दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिससे पूरा गांव प्रभावित है घर के अंदर पंखा टुल्लू पंप आदि नहीं चल पा रहा है जिससे हम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों द्वारा फरियावडीह मैं प्रदर्शन के दौरान रेशमा खातून, कुबेर साहनी, अजीत साहनी, गुड्डू जायसवाल ,वीरेंद्र सोनी, अरविंद पटेल, सतेंद्र पटेल, रीता देवी, संगीता देवी ,पुष्पा देवी ,दामोदरा देवी, निर्मला देवी , गीता देवी, आशा देवी, नीलम देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस संबंध में जानकारी करने पर अपार अभियंता अविनाश गौतम ने बताया कि उन्हें समस्या की जानकारी मिली है उन्होंने कहा कि पेट्रोलिंग कर कर जल्द ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
























































Leave a comment