Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कथित धर्मांतरण की सूचना पर रमसापुर में हंगामा, चार लोग हिरासत में पुलिस ने शुरू की जांच, क्षेत्र में बनी रही चर्चा

कादीपुर (सुलतानपुर)। क्षेत्र के बौढियाबालमऊ गांव के रमसापुर पुरवा में शनिवार को कथित धर्मांतरण की सूचना पर हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन महिलाओं सहित एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में पूरे दिन चर्चा का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार, गांव में पिछले कुछ महीनों से ईसाई धर्म से संबंधित बैठकों के आयोजन की चर्चा ग्रामीणों के बीच चल रही थी। शनिवार दोपहर कुछ लोगों के गांव पहुंचने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया।

सूचना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक कमरे में कई महिला-पुरुषों के मौजूद होने की बात सामने आई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वहां धर्म परिवर्तन से जुड़ी गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। आरोपों को लेकर मौके पर कुछ देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।

हालात को देखते हुए पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं और एक युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। मामले में अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने कहा कि
 हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh