अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकार भारती की गोष्ठी आयोजित, स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि
आजमगढ़। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस एवं स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार, 4 जुलाई 2026 को सहकार भारती आजमगढ़ विभाग की ओर से डीसीएफ भवन स्थित कैंप कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता विभाग संयोजक राजेंद्र पाठक ने की, जबकि संचालन सतेंद्र पटेल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामआसरे राय (निदेशक, उत्तर प्रदेश चीनी मिल) तथा शिव गोविंद सिंह (सह प्रमुख, उपभोक्ता प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजेश सिंह (पैक्स प्रमुख, उत्तर प्रदेश) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने तथा सहकार भारती के योगदान पर विस्तार से मंथन किया गया। साथ ही स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि रामआसरे राय ने सहकारिता को ग्रामीण विकास और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बताते हुए इसे और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
गोष्ठी में बिजेंद्र पांडेय (सदस्य, प्रांतीय कार्यकारिणी), वासुदेव यादव (जिलाध्यक्ष, आजमगढ़), लल्लन तिवारी (जिला महामंत्री, आजमगढ़), जयप्रकाश प्रजापति (जिलाध्यक्ष, मऊ), नमो नारायण त्रिपाठी (महामंत्री, मऊ), मनीष कुमार राय (संगठन प्रमुख, मऊ), बृजेश प्रसाद (सह प्रमुख, एपीओ प्रकोष्ठ, उत्तर प्रदेश), अनिरुद्ध प्रसाद (सह संयोजक, आजमगढ़), रविशंकर पांडेय (महामंत्री, बलिया), नथुनी प्रसाद (बलिया), प्यारे लाल (सभापति, साधन सहकारी समिति, संजरपुर) सहित बड़ी संख्या में सहकारी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में आगामी माह में आयोजित होने वाले विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। समापन संबोधन में विभाग संयोजक राजेंद्र पाठक ने आजमगढ़ विभाग में सहकार भारती को और अधिक सशक्त बनाने तथा प्रांतीय संगठन के निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विस्तार से अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का समापन सहकार मंत्र के साथ किया गया।























































Leave a comment