Crime News / आपराधिक ख़बरे

जहानागंज पुलिस का वारंटी गिरफ्तारी अभियान, विभिन्न मामलों के 6 वारंटी गिरफ्तार

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जहानागंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी जहानागंज अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने गिरफ्तार सभी वारंटियों के विरुद्ध न्यायालय से जारी वारंटों का अनुपालन करते हुए उन्हें हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार वारंटियों में हरिकेश पुत्र मनिराम चौहान निवासी सिही, बब्लू पुत्र दुलारे राम निवासी हथौटा, जयराम पुत्र किशुनधारी एवं मीना देवी पत्नी किशुनधारी निवासी पदमिनिया (मसीबीर महुआ), कमली देवी पत्नी सुखराम निवासी मित्तुपुर तथा दुलारे राम पुत्र अवधूराम निवासी हथौटा शामिल हैं। सभी विभिन्न आपराधिक मामलों में न्यायालय से जारी वारंटों में वांछित थे।
आजमगढ़ पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा न्यायालय से जारी वारंटों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित कर कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh