Latest News / ताज़ातरीन खबरें

असहाय परिवार की मदद को आगे आए समाजसेवी कृष्णा वर्मा‌ ।

देवरिया। एक सड़क दुर्घटना में कुछ समय पहले एक युवक आकाश पाल की आकस्मिक मृत्यु के बाद उस परिवार तरह-तरह के संकटों से जूझने लगा। ऐसे कठिन समय में समाजसेवी कृष्णा वर्मा ने  परिवार को आर्थिक मदद कर  सहयोग किया।
समाजसेवी कृष्णा वर्मा ने अपने सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के सहयोग से दिवंगत आकाश पाल की माता को 21,700 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही परिवार के भरण-पोषण के लिए लगभग तीन माह का राशन भी उपलब्ध कराया।
इस अवसर पर कृष्णा वर्मा ने कहा कि समाज का प्रत्येक सक्षम व्यक्ति जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आए, ताकि विपरीत परिस्थितियों परिवार को संबल मिल सके। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से यह सेवा कार्य संभव हो सका है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आगे भी उन्हें और उनकी टीम को जरूरतमंदों की सेवा करने की शक्ति प्रदान करें।
समाजसेवी कृष्णा वर्मा के इस  कार्य की क्षेत्र में सराहना हो रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh