Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा भारी, ऑपरेशन वज्रपात में 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार

आजमगढ़। सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाली रील पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे "ऑपरेशन वज्रपात" के तहत सरायमीर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई को थाना सरायमीर पर तैनात उपनिरीक्षक हरिकेश शर्मा एवं हेड कांस्टेबल अमेरिका यादव क्षेत्र में भ्रमण और चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो संज्ञान में आया, जिसमें एक युवक सार्वजनिक स्थान पर पिस्टल लहराते हुए रील बनाकर पोस्ट करता दिखाई दिया।

 

जांच में युवक की पहचान अर्पित यादव (21 वर्ष) पुत्र सोचन यादव, निवासी फरीद्दुनपुर, थाना सरायमीर के रूप में हुई। उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट "SingerArpitYadav50" से फरिहा रेलवे स्टेशन पर डमी पिस्टल लहराते हुए रील पोस्ट की थी। वीडियो में आपत्तिजनक और दहशत फैलाने वाले गीत का प्रयोग कर क्षेत्र में प्रभाव और भय का माहौल बनाने का प्रयास किया गया था।

 

पुलिस का कहना है कि इस वीडियो से आमजन में भय, भ्रम और अफवाह फैलने तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए ऑपरेशन वज्रपात के तहत तत्काल कार्रवाई की गई और 4 जुलाई 2026 को शाम करीब 4 बजे अर्पित यादव को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन, आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले वीडियो साझा न करने की अपील की है। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh