सड़क के किनारे खड़ी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 3 वाहन क्षतिग्रस्त
देवरिया।लार, मेहरौना में एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप अनियंत्रित होकर दो ऑटो से जा टकराई। इस हादसे में तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह घटना पेट्रोल पंप के सामने हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप संख्या BR 22 GA 4995 सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक UP 12 BT 6310 ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप फिसलकर पास खड़े दो ऑटो से जा टकराई।
हादसे में पिकअप BR 22 GA 4995 और दोनों ऑटो के आगे-पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिससे कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई।
गनीमत रही कि हादसे के समय पिकअप में केवल किताबें थीं और दोनों ऑटो खाली खड़े थे। इस वजह से कोई जनहानि नहीं हुई,
सूचना मिलने पर मेहरौना चेक पोस्ट के चौकी प्रभारी विवेक कुमार मिश्र और उनकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को रोककर आगे की जांच शुरू कर दी है।
























































Leave a comment