Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मधुबन में संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी की उपस्थिति में 135 शिकायतें प्राप्त, 18 का मौके पर निस्तारण

घोसी।मधुबन। जनसमस्याओं के त्वरित और पारदर्शी समाधान के लिए तहसील मधुबन सभागार में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में 'संपूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप हर शिकायत का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता, निष्पक्षता और तय समय सीमा के भीतर किया जाए।
विशेष रूप से भूमि और राजस्व विवादों के लिए उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि जनसुनवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कुल प्राप्त शिकायतें 135 प्राप्त हुई जिसमे से  मौके पर 18 का निस्तारण हुआ। जिसमें से राजस्व विभाग: 86, चकबंदी विभाग: 25,
  पुलिस विभाग: 15, विकास विभाग: 05, अन्य विभाग: 04 जनशिकायते रही।
शेष शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, एसडीएम मधुबन सत्य प्रकाश यादव, तहसीलदार डा धर्मेंद्र पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh