Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नहर में पानी नहीं कैसे हो खेती किसानी

दीदारगंज -आजमगढ़ । मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र की शारदा सहायक खंड 32नहर जो कि शाहगंज तहसील क्षेत्र के अरंद गांव से निकल कर अरनौला ,आमगांव, इमादपुर,खरसहन,किशुनीपुर, गारोपुर ,महुवारा, पुष्पनगर , बूंदा, हैदराबाद,मुहचुरा,आदममऊ,सदरूद्दीन पुर होकर जाती है नहर सूखी हुई है नहर में पानी नहीं है किसान नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं कि नहर में पानी आवे तब धान की नर्सरी डालें इसके साथ ही अन्य किसान जो कि धान की नर्सरी पहले ही मई महीने में पम्पिंग सेट से या विद्युत के सहारे डाल दिए थे अब उनकी धान की नर्सरी रोपाई करने योग्य हो गई है तो वर्षा न होने से और नहर में पानी न आने से किसान नहर के पानी का इंतजार आशा भरी नजरों से कर रहे हैं कि नहर में पानी आवे तो धान की रोपाई  करें लेकिन नहर में पानी न आने से कुछ किसान डीजल खर्च कर इंजन से रोपाई कर रहे हैं जो कि बहुत ही मंहगा साबित हो रहा है क्षेत्रीय किसानों ने नहर में अविलम्ब पानी छोड़े जाने की मांग की है जिससे समय से धान की रोपाई की जा सके। जेई शैलेन्द्र यादव का कहना है कि अभी नहर में पानी 15जुलाई के बाद ही आने की सम्भावना है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh