Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: मुबारकपुर पुलिस का वारंटी गिरफ्तारी अभियान, चिवटही के 6 समेत 8 वारंटी गिरफ्तार, कोर्ट में किया गया पेश

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत मुबारकपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 8 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, कस्बा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेंद्र शर्मा की टीम ने ग्राम चिवटही से एक ही परिवार के 6 वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें बद्री प्रसाद, उमेश सोनकर उर्फ विक्की, रमेश सोनकर, नागेंद्र सोनकर, संगीता सोनकर और तारा देवी शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ मुकदमा संख्या 7735/25 में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत गैर-जमानती वारंट जारी था।
वहीं, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र नारायण शुक्ल ने गुजरपार निवासी सुदामी देवी पत्नी केदार को मुकदमा संख्या 12222/24 (धारा 323, 325, 504 भादवि) में गिरफ्तार किया। इसके अलावा उपनिरीक्षक कुलदीप कुमार ने फखरुद्दीनपुर निवासी घमसू पुत्र मुरारी को मुकदमा संख्या 10590/24 (धारा 323, 504 भादवि) में गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई एएसपी नगर मधुबन कुमार सिंह के पर्यवेक्षण, सीओ सदर आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन तथा डिप्टी एसपी शशि मौलि पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान सुप्रीम कोर्ट एवं मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी वारंटियों को विधिक प्रक्रिया पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh