Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत नाबालिग बालिका को परिजनों से मिलाया

देवरिया।मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन के निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के नेतृत्व में पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के अंतर्गत बिछड़े बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलाने के लिए निरंतर तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में 23 जुलाई 2026 को RPF पोस्ट देवरिया सदर द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए देवरिया रेलवे स्टेशन पर अपनी मां से बिछड़ी 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया। सूचना प्राप्त होते ही ऑन ड्यूटी महिला कांस्टेबल धर्मावती द्वारा स्टेशन परिसर में तत्परता से खोजबीन कर बालिका को सुरक्षित RPF पोस्ट देवरिया सदर लाया गया। आवश्यक सत्यापन एवं पहचान की प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत बालिका को उसकी माता को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh