नया ट्रांसफार्मर बना मुसीबत 300 से ज्यादा उपभोक्ता परेशान
देवरिया।जनपद के भागलपुर क्षेत्र के कुंडली फीडर से जुड़े धर्मेर गांव में हाल में ही 250 के बीच क्षमता का एमसीबी युक्त ट्रांसफार्मर लोगों को निर्वाध बिजली देने के लिए लगाया गया लेकिन ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया।
ग्रामीण ऑन का आरोप है कि इस ट्रांसफार्मर के लगने के बाद आधे घंटे से 1 घंटे के बीच स्वेटर ट्रिप हो जाती है जिससे पूरे गांव में बिजली बार-बार कट जा रही है इस समस्या को लेकर लगभग 300 से अधिक उपभोक्ता परेशान है गांव में लगातार बिजली का संकट बना हुआ है उपभोक्ता बशीर अहमद के मुताबिक 1 घंटे तक भी लगातार बिजली नहीं मिल पा रही है बार-बार आपूर्ति बाधित होने से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो गई है और भीषण गर्मी में परेशानी बढ़ गई है।
बार-बार बिजली कटने से इन्वर्टर चार्ज नहीं हो पा रहा है मोबाइल फोन भी बार-बार डिस्चार्ज हो जाते हैं बिजली न रहने ग्रामीण अंधेरे में रहने के लिए विवश है ।
ग्राम प्रधान रामचंद्र गुप्ता, मेराज खान, विनय कुमार ,आशुतोष तिवारी ,गुड्डू यादव ,देवेश मिश्रा, रुपेश मिश्रा सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बिजली कनेक्शन की संख्या निरंतर बढ़ रही है लेकिन ट्रांसफार्मर की क्षमता उसके अनुरूप नहीं है।
इस संबंध में कई बार कुंडवली फीडर के अधिकारियों से शिकायत कर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की गई लेकिन अब तक कोई स्थाई समाधान नहीं निकल पाया है जिससे ग्रामीण परेशान है।



















































Leave a comment