Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, SSP डॉ. अनिल कुमार ने जनसुनवाई में अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

आजमगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने गुरुवार (09 जुलाई 2026) को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी भी उपस्थित रहे।

 

जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें एसएसपी के समक्ष रखीं। एसएसपी ने सभी प्रार्थना पत्रों का गहनता से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक मामले का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

 

एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बनाए रखी जाए और पीड़ितों को त्वरित एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी स्तर पर लापरवाही, टालमटोल या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करें और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।

 

एसएसपी ने कहा कि आजमगढ़ पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा पुलिस-जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है।

 

#GGSNEWS24 #Azamgarh #SSPAnilKumar #जनसुनवाई #UPPolice #PoliceNews #AzamgarhPolice


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh