Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: 13.74 लाख की साइबर ठगी में शामिल मनी-म्यूल गिरफ्तार, SSP डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर टीम की बड़ी कार्रवाई

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इन्वेस्टमेंट के नाम पर 13.74 लाख रुपये की साइबर ठगी में प्रयुक्त बैंक खाते के संचालक (मनी-म्यूल) को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूरे नेटवर्क का खुलासा किया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) पंकज श्रीवास्तव तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक विभा पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामाश्रय सरोज पुत्र रामपलट सरोज, निवासी ग्राम सोफीपुर, थाना देवगांव, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।

प्रतिबिम्ब पोर्टल की जांच में हुआ खुलासा

 

पुलिस के अनुसार, प्रतिबिम्ब पोर्टल पर दर्ज शिकायत संख्या 31104260072177 की जांच के दौरान अभियुक्त का बैंक खाता संदिग्ध पाया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह गुड्डू कुमार, निवासी नालंदा (बिहार) के साथ मिलकर साइबर ठगी के गिरोह में सक्रिय था।

 

ऐसे करता था ठगी का खेल

 

जांच में सामने आया कि आरोपी का साथी साइबर ठगी से प्राप्त रकम अभियुक्त के बैंक खाते में मंगवाता था। इसके बाद रामाश्रय सरोज एटीएम से नकद निकासी कर अपना कमीशन रखता और शेष धनराशि अपने साथी को सौंप देता था। इस प्रकार वह 'मनी-म्यूल' के रूप में साइबर अपराधियों की मदद कर रहा था।

 

गुजरात की शिकायत से जुड़ा 13.74 लाख रुपये का मामला

 

पुलिस जांच में अभियुक्त के बैंक खाते के विरुद्ध गुजरात राज्य से दर्ज एनसीआरपी (NCRP) की एक शिकायत मिली, जिसमें 13 लाख 74 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया।

 

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 29/2026 के तहत धारा 318(4), 319(2) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि साइबर अपराध में संलिप्त व्यक्तियों और उनके नेटवर्क के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh