आजमगढ़: शादी में भोजन को लेकर हुई हत्या का 24 घंटे में खुलासा, 5 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक कुल 6 गिरफ्तार
आजमगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मेंहनाजपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने शादी समारोह में भोजन को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के मामले में 24 घंटे के भीतर 5 और वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल 6 अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पुलिस के अनुसार 09 जुलाई 2026 को सुबह करीब 8:20 बजे बरवां मोड़ पर घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक डंडा और एक लोहे की रॉड भी बरामद की गई।
इससे पहले मामले का मुख्य अभियुक्त अजीत यादव उर्फ भन्टा पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है।
क्या था मामला?
पुलिस के अनुसार 08 जुलाई 2026 को श्रीमती चन्द्रकला, पत्नी स्वर्गीय सुनील राजभर, निवासी सराय खुरसू (थाना देवगांव) की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप था कि 07/08 जुलाई की रात ग्राम डण्डवल में एक शादी समारोह के दौरान भोजन करने को लेकर हुए विवाद में प्रीतोष राजभर पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 3(5) बीएनएस भी बढ़ाई गई।
#GGSNEWS24 #Azamgarh #Mehnajpur #MurderCase #UPPolice #BreakingNews #CrimeNews


















































Leave a comment