Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: गैंग कल्चर पर SSP का सख्त संदेश, इंस्टाग्राम पर गैंग बनाकर वीडियो पोस्ट करने वाले युवक पर कार्रवाई

आजमगढ़। जनपद में सोशल मीडिया के माध्यम से गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन वज्रपात' के तहत थाना सिधारी पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई के दौरान युवक की काउंसलिंग कर अभिभावकों को भी चेतावनी दी गई।

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि कुछ युवक इंस्टाग्राम पर "JIDDIRISHU (जिद्दी रिशु)" नाम से गैंग बनाकर क्षेत्र में घूमते हुए वीडियो पोस्ट कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के वीडियो आमजन में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर सकते हैं।

जांच के बाद पुलिस ने राज उर्फ रिशु गिरी (22 वर्ष), पुत्र भगवत गिरी, निवासी बेलागर, थाना सिधारी को चिन्हित किया। उसे अभिभावकों की उपस्थिति में थाना बुलाकर काउंसलिंग की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने युवक को कानून-व्यवस्था, यातायात नियमों और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी।

इसके बाद 9 जुलाई 2026 को युवक के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालान किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखें तथा उन्हें कानून का सम्मान करने और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित करें।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति, दहशत या आपराधिक छवि को बढ़ावा देने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh