Latest News / ताज़ातरीन खबरें
रात की सैर बुजुर्ग महिला के लिए बनी आखिरी आवारा सांड के हमले से महिला की मौत
बिलरियागंज /आजमगढ़ थाना महाराजगंज, के ग्राम देवारा जदीद बुधवार रात करीब 8:00 बजे ग्राम देवारा जदीद निवासी सरयू देवी (69 वर्ष), पत्नी वंशराज, भोजन के बाद घर से कुछ दूरी पर टहलने निकली थीं। इसी दौरान एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिजन व ग्रामीण उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।


















































Leave a comment