Latest News / ताज़ातरीन खबरें
16 वर्षीय किशोर की बिजली के करंट लगने से हुई मौत
देवरिया।जनपद के सुकरौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिगही दक्षिण टोला में सुबह हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव का ही एक व्यक्ति बिजली के पल के पास लगी जिला लाइट के पास ई रिक्शा चार्ज कर रहा था इसी दौरान बिजली के नंगे तार के करण स्ट्रीट लाइट में करंट उतर गया इसकी चपेट में आने से 16 वर्षी किशन चौहान पुत्र गिरीश चौहान की मौत हो गई।
परिवार के लोगों ने किशन को तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया किशन अपने पिता की इकलौता बेटा था पिता गिरीश चौहान मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं इस हृदय विधायक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।



















































Leave a comment