आजमगढ़ पहुंचेगे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, 11 जुलाई को श्रद्धांजलि सभा में होंगे मुख्य अतिथि, करेंगे विकास परियोजनाओं का निरीक्षण
आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार 11 जुलाई 2026 को एक दिवसीय दौरे पर आजमगढ़ आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 1:35 बजे लखनऊ के लामार्टीनियर ग्राउंड हेलीपैड से राजकीय हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और 2:35 बजे पुलिस लाइन, आजमगढ़ हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
इसके बाद 2:45 बजे हरिऔध कला केंद्र पहुंचकर श्रद्धेय बाबू रामकुंवर सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
कार्यक्रम के अगले चरण में उप मुख्यमंत्री शाम 4:10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के साथ-साथ जनपद की निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 4:45 बजे वह पुनः पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे और 4:50 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
मुख्य बिंदु:
📍 11 जुलाई को आजमगढ़ दौरे पर रहेंगे डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य।
🌹 बाबू रामकुंवर सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में होंगे मुख्य अतिथि।
🏗️ निर्माणाधीन विकास परियोजनाओं का करेंगे स्थलीय निरीक्षण।
🚁 पुलिस लाइन हेलीपैड से आगमन और प्रस्थान का कार्यक्रम निर्धारित।


















































Leave a comment