SDM की गाड़ी के आगे शव रखकर परिजनों का हंगामा, किया प्रदर्शन
देवरिया।जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के पिड़हनी गांव में गुरुवार को IGRS पोर्टल पर दर्ज भूमि कब्जे की शिकायत की जांच के लिए पहुंचे एसडीएम रुद्रपुर अवधेश निगम की मौजूदगी में एक 62 वर्षीय किसान की संदिग्ध मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने एसडीएम पर डांट-फटकार का आरोप लगाते हुए शव को सरकारी वाहन के सामने रखकर प्रदर्शन किया और उन्हें मौके पर ही रोक लिया।
जानकारी के अनुसार, एसडीएम अवधेश निगम राजस्व टीम के साथ जमीन कब्जे से संबंधित शिकायत की जांच करने गांव पहुंचे थे। इसी दौरान किसान सर्वजीत (62 वर्ष) की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि एसडीएम की डांट-फटकार और तनाव के कारण सर्वजीत की मौत हुई।
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने शव को एसडीएम की गाड़ी के सामने रख दिया, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालात बिगड़ते देख एसडीएम अवधेश निगम ने अपनी सुरक्षा के लिए पास के एक घर में शरण ली। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास शुरू कर दिया।



















































Leave a comment