घाघरा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि
देवरिया।बरहज,बरसात प्रारंभ होने के साथ है घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। नदी का पानी खेतों में घुसने से थाना घाट क्षेत्र के किसानों द्वारा बोई गई सब्जी की फसल बर्बाद हो गई है।
बाढ़ से नरसिंह राजभर, झींगुर राजभर, लाल राजभर सहित आधा दर्जन किसानों की लगी हुई सब्जी की फसल जलमग्न हो गई है। खेतों में पानी भर जाने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। नागरिकों की सुरक्षा के लिए पीएसी के जवानों की तैनाती गौरा प्राथमिक विद्यालय में की गई है।
तहसील प्रशासन ने विशेष परिस्थितियों से निपटने के लिए 24 बाढ़ चौकी और इतने ही बाढ़ राहत शिविर चिन्हित किए हैं। इनमें प्राथमिक विद्यालय परसिया देवार, प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर देवार, साधन सहकारी समिति कपरवार, बीजीयम इंटर कॉलेज भागलपुर, बीआरडी पीजी कॉलेज आश्रम बरहज, साधन सहकारी समिति पैना, महेन, कसली, मौना गढ़वा, हनुमान इंटर कॉलेज बराव, जूनियर हाईस्कूल मईल आदि शामिल हैं।
इसके अलावा बाबा गया दास इंटर कॉलेज बरहज, श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, हर्षचंद इंटर कॉलेज, श्रुति-कृति बौद्ध कन्या महाविद्यालय, जायसवाल स्थित भवन, केडिया अतिथि भवन, सरोजनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरहज, आदि को भी राहत शिविर के रूप में चिन्हित किया गया है।



















































Leave a comment