जौनपुर: स्कूली बसों पर डीएम का सख्त एक्शन, 3 दिन का अल्टीमेटम
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
समीक्षा में पाया गया कि जिले के 113 स्कूली वाहनों की फिटनेस फेल है, जबकि 244 वाहनों का परमिट समाप्त हो चुका है या उपलब्ध नहीं है।
इस पर जिलाधिकारी ने सभी स्कूल प्रबंधकों को तीन दिन के भीतर सभी वाहनों की फिटनेस और परमिट संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा के बाद भी नियमों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों और वाहन संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि सभी स्कूल बसों में स्पीड लिमिट डिवाइस, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि छात्रों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके।

























































Leave a comment