मधुबन कुमार सिंह सहित 28 पीपीएस बने आईपीएस
•1997 से 2000 बैच के अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, यूपीएससी ने जारी की सूची
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस को 28 नए आईपीएस अधिकारी मिल गए हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की संस्तुति के बाद पीपीएस संवर्ग के 28 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नत करने का आदेश जारी कर दिया है। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में वर्ष 1997, 1998, 1999 और 2000 बैच के पीपीएस अधिकारी शामिल हैं। आईपीएस संवर्ग में पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में कमल किशोर, सुरेश चंद्र रावत, शोएब इकबाल, राहुल मिठास, आलोक कुमार शर्मा, राजकुमार, महेश सिंह अत्रि, विनीत भटनागर, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, शशि शेखर सिंह, कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद, हरेंद्र प्रताप यादव, बंशराज सिंह यादव, कृष्ण गोपाल, मधुबन कुमार सिंह, कपिल देव सिंह, बलवंत कुमार चौधरी, राहुल श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, प्रीति बाला गुप्ता, विकास चंद्र त्रिपाठी, पुर्णेन्दु सिंह, हरेंद्र कुमार, मार्तंड प्रकाश सिंह, अभय नाथ त्रिपाठी, पवित्र मोहन त्रिपाठी तथा देवेश कुमार शर्मा के नाम शामिल हैं। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन वरिष्ठ अधिकारियों की पदोन्नति की सूची जारी हुई है। इससे एक दिन पहले ही 29 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नत किए जाने का आदेश जारी किया गया था। अब पीपीएस अधिकारियों की आईपीएस में पदोन्नति से उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे को वरिष्ठ स्तर पर 28 नए आईपीएस अधिकारी मिल गए हैं, जिससे पुलिस प्रशासन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
























































Leave a comment