Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दीदारगंज क्षेत्र के लाडपुर साहब अली गांव में विवादित स्थल पर नव निर्माण का अराजक तत्वों द्वारा कुत्सित प्रयास

दीदारगंज -आजमगढ़ । मार्टीनगंज तहसील व दीदारगंज थाना क्षेत्र के लाडपुर साहब अली गांव में स्थित भूखंड आराजी संख्या 378पर जिस पर पहले से जगरनाथ पुत्र मनराज का  सफेदा यूकेलिप्टस,आम का पेड़ तथा शौचालय आदि है पर गांव के प्रवेश पुत्र विश्वनाथ, सविता पत्नी प्रवेश,बेईला पत्नी अशोक ने अवैध तरीके से आवासीय पट्टा आवंटन करा लिया।जिस पर गांव के ही जगरनाथ पुत्र मनराज ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के यहां वाद दाखिल कर रखा था जिसमें जगरनाथ पुत्र मनराज का वाद खारिज हो गया जिसके बाद 17 जून 2026को जगरनाथ पुत्र मनराज ने आयुक्त आजमगढ़ के यहां अपील दाखिल किया जिसकी ग्राह्यता व स्थगन आदेश के लिए प्रार्थना पत्र की सुनवाई हेतु 8 जुलाई 2026 की तिथि नियत है, पर उपरोक्त लोग कब्जा कर निर्माण करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं, जब कि 23  जून 26 को जगरनाथ द्वारा आयुक्त आजमगढ़ को दिए गए प्रार्थना पत्र पर आयुक्त आजमगढ़ द्वारा एस डी एम मार्टीनगंज व थानाध्यक्ष दीदारगंज को आदेश दिया गया कि वाद विचाराधीन है, शांति व्यवस्था के द्रष्टिगत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें। इसके बावजूद प्रतिवादी निर्माण कार्य करने का कुत्सित प्रयास कर रहे है, शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस मोके पर जाकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए कह रही है। जगरनाथ ने बताया कि इसके पूर्व मई 2024 में एक बार उपरोक्त लोग कब्जा कर रहे थे मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिए थे जिसके संबंध में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज है। पुनः यह लोग नव निर्माण कर कब्जा करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं जिससे जान माल का खतरा बना हुआ है।।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh