Politics News / राजनीतिक समाचार

धूमधाम से मनाया गया अखिलेश यादव का जन्मदिन, पौधारोपण और फल वितरण कर दिया सेवा का दिया संदेश

•पूर्व विधायक भगेलू राम और पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी ने समर्थकों के साथ आयोजित किए कार्यक्रम, अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

कादीपुर (सुलतानपुर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन गुरुवार को कादीपुर क्षेत्र में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। पौधारोपण, मरीजों को फल वितरण और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

पूर्व विधायक भगेलू राम ने अपने आवास पर पौधारोपण कर जन्मदिन कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है और पौधारोपण समाज के प्रति सकारात्मक संदेश देने का माध्यम है।

वहीं पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी और उनके पुत्र डॉ. अंगद चौधरी ने भी समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ बड़े उत्साह से अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर गरीब और बीमार मरीजों के बीच फल वितरित किए तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने कहा कि समाजवादी विचारधारा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की सोच रखती है और सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।

इस अवसर पर दोस्तपुर चेयरमैन प्रतिनिधि रमेश सोनकर, विधानसभा अध्यक्ष रंजू यादव, सुनील यादव, राधेकांत यादव, सीताराम यादव, अलीम राईन, रामसूरत प्रजापति, डॉ. अंगद चौधरी सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh