डी. एल. पी. के माध्यम से कार्यकर्ता जानेंगे भाजपा का इतिहास
देवरियाडिजिटल लर्निग प्लेटफार्म (डी.एल.पी) के माध्यम से पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के लिये भाजपा किसान मोर्चा देवरिया की बैठक भाजपा कार्यालय, औरा-चौरी में सम्पन्न हुई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा पवन कुमार मिश्र ने कहा की भाजपा ने डी एल पी के माध्यम से प्रत्येक कार्यकर्ता को भाजपा के इतिहास और विचारधारा से जोड़ने के लिए पण्डित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की शुरुआत किया है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता अपने स्मार्टफोन में संगठन द्वारा उपलब्ध कराए गए सरल एप के माध्यम से प्रशिक्षण को वीडियो के माध्यम से जानकर भाजपा के इतिहास, पँचनिष्ठा, नमो एप और सरकार की उपलब्धियों से सम्बंधित प्रश्नों के सही उत्तर देकर डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है।
उन्होंने कहा कि यह अभियान राष्ट्र प्रथम, संगठन सर्वोपरि के संकल्प पर आधारित है, इसका उद्देश्य कार्यकर्ताओ को वैचारिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है।
बैठक में मुख्य रूप भगवान यादव, मुकेश राय, विजेंदर सिंह चौहान, अरुण मिश्र, रामेश्वर यादव, गोविंद कुशवाहा, गुड्डू यादव, सुशील सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, देवेंद्र राय, सुमन्त चतुर्वेदी उपस्थित रहे।



























































Leave a comment