Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर अबैध कब्जा हटा

देवरिया।जनपद के सलेमपुर तहसील के अपर उप जिला अधिकारी न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। 
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चकबंधू कलावत सलेमपुर में जेसीबी मशीन का उपयोग कर अवैध अतिक्रमण हटाया गया अवैध निर्माण जमीन डोज किए गए राजस्व भूमी वह कब्जा मुक्त कराया गया।
कार्यवाही के दौरान तहसीलदार अलका सिंह नायब तहसीलदार गोपाल जी राजस्व विभाग की टीम और पर्याप्त पुलिस बल मौके पर मौजूद रही अधिकारियों की देखरेख में ईट की दीवार छप्पर सहित अन्य हटाया गया इसमें लगभग 06 हैकटेयर राजस्व भूमि अतिक्रमण मुक्त हुई
तहसीलदार अलका सिंह ने बताया कि यह कार्यवाही अपर उप जिला अधिकारी न्यायालय के आदेश का नियमानुसार पालन था कार्रवाई के बाद दोनों पक्षों को शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत भी दी गई और मौके पर उनसे कार्रवाई संबंधी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी कराए गए प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में भविष्य में भी निर्माण अनुसार कार्रवाई रहेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh