Latest News / ताज़ातरीन खबरें
संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव
देवरिया।आज थाना क्षेत्र के पैना पूरब पट्टी गांव से दो किलोमीटर उत्तर निर्जन स्थान पर आम के पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला।
मृतक की पहचान गांव निवासी शुभम यादव (18) पुत्र बलदेव के रूप में हुई। राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरकर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के मर्चरी हाउस देवरिया भेज दिया
ग्रामीणों के अनुसार शुभम ने रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



























































Leave a comment