Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर बाग लखराव पुलिया के पास से हुई गिरफ्तारी

आजमगढ़। कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी की स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मध्य प्रदेश का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को यह सफलता मिली।
पुलिस के अनुसार, 29 जून को रघुनाथपुर निवासी अखिलेश यादव ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर बताया था कि 27 जून की रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच उनकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (संख्या UP50 CK 5013) उनकी दुकान "माँ वैष्णो चाट बहार" के पास, यामाहा शोरूम से पहले खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने 30 जून की रात करीब 8:30 बजे बाग लखराव पुलिया के पास से मध्य प्रदेश निवासी अभियुक्त लक्ष्मी प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि मामले की जांच भी जारी है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh