Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नगर पालिका के बड़े बाबू मनोज गुप्ता ने किया अवकाश ग्रहण धूमधाम से हुई विदाई

देवरिया।आज दिनांक 01/07/2026 को नगर पालिका परिषद गौरा बरहज कार्यालय में बड़े बाबू मनोज कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल ने कहाकि अपने कार्यकाल के दौरान मनोज गुप्त ने अपने दायित्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया। सेवा निवृत एक सामान्य प्रक्रिया है। इस अवसर पर समस्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण तथा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने मनोज कुमार गुप्ता को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया ।  उनके दीर्घ, निष्ठापूर्ण एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
अपने सेवाकाल के दौरान  मनोज कुमार गुप्ता ने कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उनकी कार्यशैली, अनुशासन एवं सहयोगात्मक व्यवहार सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
नगर पालिका परिवार उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना करता है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh