कलेक्ट्रेट निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यप्रणाली का लिया जायजा, उपस्थिति पंजिका को भी देखा, समय से कार्यालय आने की दी हिदायत
देवरिया ।जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यों, अनुभागों व पटलों का औचक निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने तथा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय, रिकॉर्ड रूम, नजारत, जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय सहित विभिन्न पटलों का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा पत्रावलियों को व्यवस्थित रूप से रखे जाने के भी निर्देश दिए। कर्मचारियों को अपने कार्य-पटल से संबंधित कार्यो को प्राथमिकता के साथ तथा तत्परता से पूर्ण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर शिथिलता, लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यालय में समय से आएं तथा दायित्वों का निर्वहन समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करें।

























































Leave a comment