Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

•क्षेत्र के मुसैला व बरठा चौराहे पर आयोजित किया गया हस्ताक्षर अभियान
देवरिया। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के मुसैला व बरठा चौराहे पर कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में प्राकृतिक संपदा व जंगल की जमीन सौंपने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र की आम जनता ने हस्ताक्षर कर इस अभियान को अपना समर्थन किया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल यादव ने कहा कि देश से वैसे ही जंगल कम होते जा रहे हैं, अगर इस प्राकृतिक सम्पदा को अडानी को सौंपने से नही रोका गया तो आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने बताया कि निकोबार द्वीपसमूह में 75 हजार करोड़ रुपये में 921वर्ग किलोमीटर जंगल जो कि प्राकृतिक सम्पदा से परिपूर्ण है उसे बेचने से वहां निवास करने वाली जनजाति का जीवन खतरे में पड़ जाएगा। 160 वर्ग किलोमीटर में फैले पेडों को भी काटना पड़ेगा जो जनहित में उचित नहीं है। ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक ने कहा कि यह अभियान 15 जून तक लगातार चलेगा। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता दीनदयाल प्रसाद ने कहा कि भाजपा अब प्रकृति के विनाश करने का काम कर रही है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गोविन्द मिश्र ने कहा कि यह सरकार युवाओं का भविष्य चौपट कर रही है। हस्ताक्षर अभियान में डॉ रमेश कुशवाहा, इस्लाम खान,रोहित यादव, विनोद तिवारी, विनय मिश्र, सिकन्दर यादव, अवधेश यादव, रामप्रभाव पाल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh