Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ शेखपुरा हत्याकांड: SSP डॉ. अनिल कुमार ने सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा गांव में 65 वर्षीय भुवाल चौहान की गला रेतकर हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें निष्पक्ष जांच एवं शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

जानकारी के अनुसार, भुवाल चौहान बुधवार रात अपने घर के कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि रात करीब 12 बजे के बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गुरुवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वादी की तहरीर के आधार पर अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

घटना के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस की चार विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो विभिन्न पहलुओं पर जांच करते हुए साक्ष्य जुटाने और आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

सदर अस्पताल पहुंचे एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने पीड़ित परिवार से वार्ता कर उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के अनुसार, पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई में जुटी हैं और मामले के जल्द खुलासे के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। :::


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh