Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़: दीदारगंज पुलिस ने हत्या के दो आरोपी भाइयों को किया गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में मारपीट कर की थी हत्या

आजमगढ़। थाना दीदारगंज पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर पुरानी रंजिश में हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण करने का दावा किया है। दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, 9 जून 2026 की रात पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने भादों निवासी अखिलेश के साथ मारपीट की और उन्हें खेत में अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी सरोज देवी की तहरीर के आधार पर 10 जून को थाना दीदारगंज में मु0अ0सं0 109/2026 के तहत धारा 105 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी फूलपुर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 11 जून 2026 को मुखबिर की सूचना पर भादों मोड़, मार्टिनगंज बाजार से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सभाजीत गौतम एवं श्यामजीत गौतम, पुत्रगण रामसेवक निवासी भादों, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। दोनों आपस में सगे भाई हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह (चौकी प्रभारी) के साथ कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार गुप्ता, निशांत त्रिपाठी, हीतेन्द्र कुमार तथा रिजर्व आरक्षी सुशील प्रजापति शामिल रहे। :::


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh