टेलर ने ई रिक्शा को मारी टक्कर दो की मौत तीन गंभीर रूप से घायल
देवरिया।जनपद की बरहज थाना क्षेत्र के अंतर्गत राम जानकी मार्ग पर एक ई रिक्शा को टेलर ने टक्कर मार दी ई-रिक्शा पलट गया जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना लगभग दिन में 2:00 बजे के आसपास की है बताया जा रहा है कि पलिया मोड़ बरहज के पास हुई है घटना में पैना निवासी तेज नारायण पुत्र बसंत की मौके पर ही मौत हो गई ।सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज ले जाया
प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चार घायलों को देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज की रेफर कर दिया गया रेफर के दौरान ही एक और घायल की मौत हो गई जिसकी पहचान पैना गांव के निवासी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि ई रिक्शा कपरवार तिराहे से पांच सवारी लेकर बरहज आ रहा था।
ई रिक्शा में सवार थाना मईल क्षेत्र के सोनबरसा निवासी आकाश यादव 27 वर्ष दिलशाद 35 वर्ष निवासी सिवान बिहार एवं बरहज थाना क्षेत्र तेलिया शुक्ला निवासी पार्वती देवी 60 वर्ष और कपरवार निवासी अंजनी मद्धेशिया 24 वर्ष शामिल है।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया बरहज थाना अध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घरों को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेजा जा रहा है ई रिक्शा चालक की पहचान भारत के पुराना बरहज निवासी विनय के रूप में हुई है।




















































Leave a comment